

चाईबासा : एक असहाय अज्ञात वृद्ध विक्षिप्त कही से भटक कर चाईबासा पहुँच गया है। मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है ,अपने पैरों पर चलने में भी असमर्थ है। किसी तरह से खुद को घसीट- घसीट कर ही शहरी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों में ही दिन-रात गुजारता है। घर तथा परिजनों के नहीं रहने की स्थिति में स्थानीय लोग तथा राहगीरों द्वारा प्रदान किए गए खाद्य सामग्री को खाकर ही जीवन यापन करता है। अपना दैनिक क्रिया भी वह उसी स्थिति में करता है।

गुरुवार देर रात वह मधु बाजार स्थित टाउन क्लब के पास पहुँच गया और स्थानीय लोगों के आवासीय परिसर के निकट पहुँचकर जोर जोर से भूख – प्यास से रोने लगा , रोने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग भी जमा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मानवीय संवेदनाओं के आधार पर स्वयं देर रात मधु बाजार पहुँचे और एतिहातन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर थाना , चाईबासा के प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन प०सिंहभूम को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए यथोचित पहल करने का मांग किया। इस पूरे घटनाक्रम में त्रिशानु राय के सामाजिक सरोकार की भावना को देखते ही बन रहा था मल, मूत्र से सने हुए असहाय वृद्ध के सामने जाने से सब कोई हिचक रहे थे तब पूरी तन्मयता से त्रिशानु राय उसके पास बैठक कर ढांढस बंधाया और भरसक सहायता किया।
जिसके बाद आवश्यक निर्देशानुसार नगर परिषद के कर्मी भी मौके पर पहुँचे,तदोपरांत सुरक्षा के दृष्टिगत पीसीआर वैन से उल्लेखित वृद्ध को मंगला हाट स्थित नगर परिषद द्वारा संचालित आश्रय गृह ले जाया गया वहाँ उसका अस्थाई तौर पर देख भाल किया जा रहा है। नियमित रूप से भोजन, पानी प्रदान किया जा रहा है,
जहाँ शुक्रवार को उसके साफ- सफाई करने के क्रम में आश्रय गृह के कर्मी द्वारा देखा गया है कि उसके शरीर में भी जख्म , संक्रमण आदि है , जिसे चिकित्सा की नितांत आवश्यकता है।
कोई परिजन नहीं रहने और विक्षिप्त होने की स्थिति में अस्पताल में भी चिकित्सा संभव नहीं है इससे अन्य ईलाजरत मरीजों के भी संक्रमित होने की भय बना रहता है। सड़क में भी वाहनों द्वारा कुचल दिए जाने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं त्रिशानु राय ने कहा कि सरकारी अवकाश समाप्ति के बाद ही रिनपास , राँची में असहाय वृद्ध विक्षिप्त का दाखिला नियमानुसार करवा दिया जाएगा। मौके पर सदर थाना के एएसआई अजीत होनहागा , नगर परिषद कर्मी मुन्ना आलम , राकेश कुमार पान , राज कुमार महतो सहित स्थानीय लोग मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
