
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड में स्थित तान्या इंडेन गैस एजेंसी की कार्यशैली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टंडवा क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने 27 मार्च 2026 को गैस बुकिंग कराई थी, जिसके बाद उन्हें डीएसी (DAC) नंबर भी प्राप्त हो गया था। बावजूद इसके, 7 अप्रैल तक उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इस लापरवाही से उपभोक्ता खासे आक्रोशित हैं।

उपभोक्ता विनोद अग्रवाल, मोहम्मद रमजान अली, रविन्द्र वैध सहित कई लोगों ने बताया कि जब गैस की गाड़ी उनके क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने सिलेंडर की मांग की, तो उन्हें एजेंसी कार्यालय जाने की सलाह दी गई। वहीं जब उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे, तो वहां से कहा गया कि गैस गाड़ी उनके इलाके में गई है
और वहीं से सिलेंडर मिलेगा। इस तरह एजेंसी की लापरवाही और समन्वय की कमी के कारण उपभोक्ता इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि एजेंसी की इस मनमानी से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
