• Sat. Apr 11th, 2026

तरुणोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को मिला करियर चयन का मार्गदर्शन, केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

बोकारो थर्मल –

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को ‘तरुणोत्सव’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा दस के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही विषय एवं संकाय चयन में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विज्ञान शिक्षिका श्रीमती सोनिया कर्ण ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों और करियर विकल्पों की जानकारी दी। श्रीमती स्वाति मलिका कुजुर ने मूल्यांकन प्रणाली एवं विज्ञान संकाय के चयन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, सुश्री सना परवीन ने मानविकी विषयों और विद्यार्थियों की रुचि के महत्व को रेखांकित किया। पुस्तकालय विज्ञान में करियर की संभावनाओं पर सुश्री बेला तिर्की ने अपने विचार साझा किए। हिंदी शिक्षक मोहम्मद इमरान ने विद्यार्थियों पर सामाजिक दबाव, अभिभावकों की अपेक्षाएं और व्यक्तिगत रुचि के संतुलन पर चर्चा की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. डे ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दें। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी, एनआईटी, नीट और क्लैट के बारे में जानकारी दी तथा मेहनत और समर्पण के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सोनिया कर्ण ने दिया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में उपयोगी साबित हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *