

बिहार /सीतामढ़ी, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डुमरा, सीतामढ़ी की अंचल अधिकारी डौली कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पाए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि श्रीमती कुमारी ने माननीय मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं कीं। इसके अलावा उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भी भाग नहीं लिया, जिसे विभागीय कार्यक्रम की अवहेलना माना गया है।
आरोप है कि मार्च 2026 में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया गया तथा व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी जमा नहीं किया गया। वहीं राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य 288.38 लाख रुपये के मुकाबले केवल 69.82 लाख रुपये की वसूली की गई, जिससे वित्तीय प्रबंधन प्रभावित हुआ।
इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय के अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेशों का पालन नहीं करने तथा जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया गया है। विभागीय निर्देशों एवं कई स्मरण पत्रों की अनदेखी भी उनके खिलाफ कार्रवाई का आधार बनी है।
विभाग ने इन कृत्यों को बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम 3(1) का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत उन्हें निलंबित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही इस अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अलग से की जाएगी।
यह आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से अवर सचिव अशोक कुमार द्वारा जारी किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
