• Thu. Feb 12th, 2026

डीवीसी प्लांट में स्थानीय मजदूरों की अनदेखी का आरोप, जिप सदस्य ने दिया आंदोलन को समर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 12, 2026

 

बोकारो थर्मल, बेरमो (राजेश सागर):

डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत टेक्नो कंपनी द्वारा स्थानीय मजदूरों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के श्रमिकों ने विरोध जताया है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी में बहाली के दौरान स्थानीय युवकों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जबकि बाहरी मजदूरों को काम पर रखा जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय मजदूरों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

 

अपनी समस्याओं को लेकर दर्जनों मजदूर जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। मजदूरों ने कहा कि डीवीसी जैसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और बेरोजगारी कम हो।

 

मजदूरों की शिकायत सुनने के बाद जिप सदस्य शहजादी बानो ने उनके आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कंपनी प्रबंधन स्थानीय लोगों को रोजगार देने में आनाकानी करता है, तो वे मजदूरों के साथ मिलकर डीवीसी गेट जाम करने जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

 

मौके पर छोटू सिंह, इमाम अंसारी, अमरदीप, महताब, शाहजहाँ, राजा अहमद, जाहिद अंसारी, अमजद अली, आनंद पासवान, बबलू साव, घनश्याम रजवार, सूरज साव सहित कई स्थानीय मजदूर उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *