• Wed. Mar 18th, 2026

डीवीसी कोनार में कंप्यूटर व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 30 महिलाओं को मिला प्रमाण पत्र

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

 

डीवीसी सीएसआर कोनार के तहत संचालित कंप्यूटर एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीवीसी के कोनार परियोजना स्थित सीएसआर कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 30 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत छह माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं तीन माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण “एक कदम न्यास” एनजीओ के सहयोग से संचालित किया गया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में राणा रणजीत सिंह ने प्रशिक्षित महिलाओं एवं युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण का उपयोग स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं, और यदि वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो पूरा परिवार मजबूत होगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

समारोह में ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका सुनीता कुमारी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षिका सरिता कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही “एक कदम न्यास” एनजीओ की सचिव शर्मिला कुमारी, अध्यक्ष नीतू देवी एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *