• Tue. Mar 17th, 2026

डा0 राजकुमार गोस्वामी का निधन पर शोक

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी केंदुआ(धनबाद ) राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार एवं संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने केन्दुआ बाजार निवासी समाजसेवी डा0 राजकुमार गोस्वामी 61 वर्ष के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक एंव हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं ढाडस बनाया ।

दो माह पूर्व कोलकाता के वीएम विड़ला अस्पताल मेंओपन हार्ट सर्जरी के बाद वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे । अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।वे अपने पीछे पुत्र राजीव गोस्वामी, टिंकू पुत्री रिंकी देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए । इनकी पत्नी एव दो पुत्र का पूर्व मे ही मृत्यु हो चुकी है। नेता द्वय ने कहा कि डा0आर के गोस्वामी का जाना चिकित्सा जगत के एक युग का अंत है ।

वे मृदु भाषी, व्यवहार कुशल एव विभिन्न संगठनो से जुड़े थे ।उनका निधन से समाज को अपूर्णिय क्षति हुई है ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को इस दुख की घड़ी मे धैर्य प्रदान करे। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राजश्रसं के उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रवीण कुमार, सीताराम यादव, रंजीत यादव, गुड्ड, गुलशन खातुन, रंजन शर्मा, प्रेम किशोर विप्लवी, डा0 नारायण दत्त गुप्ता, रविंद्र वर्मा के अलावे दर्जनों लोग शामिल हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *