
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को विधायक प्रदीप प्रसाद की दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई। इस अवसर पर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी अपेक्षाएँ, सुझाव एवं क्षेत्र से संबंधित मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सामाजिक समरसता एवं विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण और जनता से सीधा संवाद समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।
विधायक ने मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा एवं स्थानीय लोगों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
