• Thu. Apr 2nd, 2026

झारखण्ड रिसोर्स शिक्षक एवं थेरेपिस्ट संघ ने राहगीरों के जूते पॉलिस किये ।

admin's avatar

Byadmin

Dec 2, 2021

धनबाद: झारखण्ड रिसोर्स शिक्षक एवं थेरेपिस्ट संघ के सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे और अन्तिम दिन के कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट ने अपनी मांगे नही पूरे होने के विरोध में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर राहगीरों के जूते पॉलिस किये । सड़क के किनारे आंदोलनकारियों ने कई दुकान लगाए हुए थे । जिसपर ब्राश, पॉलिस, क्रीम, आदि सामान सजाए थे । और आने जाने वालों राहगीरों के जूते की पॉलिस कर रहे थे ।

crescent ad

फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह ने कहा कि रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट का मानदेय विगत 7 वर्षों से वृद्धि नही होने के विरोध में जूता पॉलिस कर रहे है, इससे आज जो आय होगी वह मुख्यमंत्री को भेजेंगे ताकि वे हमारी मानदेय को बढ़ा सकें ।
कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि यह स्वाभिमान की लडाई है इसके लिए हर हद तक जाएंगे । यदि हमारी मांगे पूरी नही करती है तो मुख्यमंत्री आवास के सामने भी जूता पॉलिस किया जाएगा ।


संघ के सदस्य पूनम सिन्हा ने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता व उदासीन रवैया का नतीजा है कि हम लोग को सड़क पर आना पड़ा।
रिसोर्स शिक्षक रूपा चक्रवर्ती ने कहा कि अल्प मानदेय पर बेहतर कार्य नही हो सकता है ।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, डॉ मनोज सिंह, अवनीश त्रिपाठी, रौशन कुमारी, पूनम सिन्हा, रीना कुमारी, वीणा गुप्ता, ज्योति कुमारी, फहीमुद्दीन अंसारी, रूपा चक्रवर्ती, किरण देवी, देवेन ,डॉ मुस्तफा अंसारी, डॉ गयास सरवर महतो, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *