• Tue. Mar 10th, 2026

झारखंड विधानसभा के बाहर बड़कागांव के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर विधायक ने दिया धरना 

admin's avatar

Byadmin

Mar 9, 2026

 

बड़कागांव — झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को सदन के बाहर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया और सरकार का ध्यान इन गंभीर घटनाओं की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बड़कागांव क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएँ, अवैध तस्करी तथा निर्दोष लोगों पर हो रही कार्रवाई को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता के साथ रखते हुए कहा कि बड़कागांव के नापो में हुए दोहरे हत्या कांड में

नापो निवासी रोहित साव एवं प्रदीप साव की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य घटना में शामिल सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित को इंसाफ मिल सके।

पुलिस वाहन लिखी गाड़ी से हुई रोहित साव एवं प्रदीप साव की हत्या की सीबीआई या सीआईडी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

घटना में जिस प्रकार पुलिस वाहन लिखी गाड़ी का उपयोग होने की बात सामने आई है, वह अत्यंत गंभीर विषय है। इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच CBI या CID से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। बड़कागांव क्षेत्र में चल रहे अवैध ड्रग्स, कोयला एवं बालू की तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

क्षेत्र में लंबे समय से अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू की तस्करी खुलेआम चल रही है, जिससे कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन को इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।अवैध तस्करी के वर्चस्व को लेकर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए।

अवैध ड्रग्स, कोयला और बालू के अवैध कारोबार के वर्चस्व को लेकर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। इन सभी घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कठोर सजा मिल सके।बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में निर्दोष विस्थापितों पर दर्ज किए जा रहे फर्जी FIR की न्यायिक जांच हो।

विस्थापित एवं स्थानीय लोगों पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। इसलिए इन मामलों की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंत में विधायक रोशन लाल चौधरी नहीं जोड़ देखकर यह स्पष्ट कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा और सरकार से इन मांगों पर अविलंब कार्रवाई करवाई करना होगा। आगे विधायक श्री चौधरी ने कहा कि जनता के हित के मुद्दों के लिए मैं सड़क से लेकर सदन तक हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *