• Wed. Feb 25th, 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैठक कर वार्ड और प्रखंड कमिटी का किया गठन

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Dec 24, 2022

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैठक कर  वार्ड और प्रखंड कमिटी का  किया गठन, बूथ स्तर पर होगी सदस्यों की गठन

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। नगर निगम चुनाव को लेकर भले ही अभी कोई आहट नहीं है, लेकिन झामुमो ने तैयारी शुरू कर दी है। झामुमो केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश के बाद 24 दिसंबर शनिवार को

झरिया ऊपर कुल्ही सिंदरी रोड स्थित क्राउन हॉल में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के जिला कार्यकारणी  अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य विजय कुमार बर्नवाल के नेतृत्व में बैठक कर वार्ड और प्रखंड कमिटी का गठन किया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में वार्ड 34 से लेकर वार्ड 48 में कमिटी का पुनर्गठन किया गया है. जिसमें वार्ड 34 से वार्ड 48  के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ, सभी सदस्यों को गुलदस्ता देकर पार्टी में स्वागत किया गया। अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता नीलम मिश्रा ने की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नीलम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा. कहा कि संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. पार्टी सरकार की सभी विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर मिशन मोड में काम किया जाएगा. उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविरो के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की जानकारियां भी आम लोगो से हासिल करने का निर्देश दिया है. इसी आलोक में झरिया विधानसभा के हर वार्ड में कमिटी गठन किया जा रहा है. हर वार्ड में संगठन मजबूत हो सके। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता नीलम मिश्रा, सचिव सपन बनर्जी, काली चरण महतो,झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विजय कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *