
जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज होमगार्ड जवानों के मांगों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा।इससे पहले जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर में डॉ अजय से उनके आवास पर मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने डॉ अजय को अपनी मांगो के बारे में अवगत कराया।डॉ अजय ने अपने पत्र में कहा कि हमारे होमगार्ड जवान आजादी के बाद से देश के सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के साथ सर्दी, गर्मी, बर्फबारी आगजनी, दंगा-फसाद एवं महामारी जैसी स्थिति में पुलिस बल के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन किया है लेकिन लगातार सेवा कार्य करने के बावजूद भी गृह रक्षकों को वेतन नहीं मानदेय मिलता है।।डॉ अजय ने कहा होमगार्ड के जवान लगातार सरकार से कई मुद्दो पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं जैसे जवानों को नियमित ड्यूटी नही, पेंशन, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य, सुरक्षा, इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं अब तक नहीं मिली है। होमगार्ड जवानों की मांग है कि नियमित रूप से राज्य सरकार उनकी सेवा बिहार की तर्ज पर ली जाये। होमगार्ड जवानों से नियमित रूप से सेवा नहीं ली जा रही है। वर्दी देने के बावजूद सरकार ने उन्हें बेकार बैठा कर रखा है जिसके कारण होमगार्ड जवानों को परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी एवं ठेला,रिक्शा तक चलाना पड़ता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
