• Thu. Apr 2nd, 2026

झरिया सिंह नगर में दो हाइवा धु – धु कर जला

admin's avatar

Byadmin

Dec 4, 2021

 

झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ सिंह नगर के समीप शनिवार की रात दो हाइवा में आग लग गयी. सूचना पाकर झरिया पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँची. बताया जा रहा है कि अचानक हाइवा से आग की लपटे निकलने लगी जो कि कुछ ही देर में दोनो हाइवा आग के आगोश में समा गया. जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा विभिन्न कोलियरी से कोयला ढुलाई का कार्य में लगा हुआ है. हाइवा में आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुटे. जिसकी जानकारी हाइवा मालिक व झरिया पुलिस को दी. सूचना पाकर झरिया पुलिस झरिया फायर ब्रिगेड टीम को दी. जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक हाइवा का अधिकतर भाग जल चुका था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *