
झरिया: झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सूराटांड़ के पास फिर एक बार गौफ बन गया है. सड़क पर बनी गौफ़ से लागातार गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग लगातार हो रहे गोफ और गैस रिसाव का कारण बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है. लोगों ने बताया कि यहां लगातार इस तरह की घटना घटती रहती है. बार-बार बीसीसीएल मिट्टी भराई करा कर सिर्फ लीपापोती कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो बड़ा हादसा हो सकता है। बनियाहीर के समीप ओबी डंपिंग की गई है, जिसके कारण जमीन पर भार बढ़ गया है.

अगर बोर होल कर नाइट्रोजन फॉमिंग की जाए तो सड़क सुरक्षित होगी अन्यथा इसे कोई नहीं बचा सकता. इसका सटीक समाधान वैज्ञानिक आधार पर किया जाना चाहिए. फिलहाल स्थानीय लोगों ने बैरिकेड लगा कर घटनास्थल को सुरक्षित करने का प्रयास किया है. लोगों ने मांग की है कि बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधि इसका हल जल्द ढूंढ कर लोगों के जीवन को बचाएं. बताते चलें कि यह सड़क झरिया व सिंदरी को ही नहीं जोड़ती है बल्कि बोकारो, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल सहित कई जिलों को धनबाद से जोड़ती है.

सबसे व्यस्त सड़क है. यह एनएच 218 के अंतर्गत है. सूचना मिलते ही बीबीसीएल के अधिकारी, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा के मंडल मंत्री राहुल सिंह मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया. भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह निर्देश पर हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे हैं.
विधायक ने दूरभाष पर ही बीसीसीएल के महाप्रबंधक को घटना से अवगत करा दिया है. विधायक के पहल पर मिट्टी का भराई काम शुरू किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
