• Tue. Feb 24th, 2026

झरिया में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने किया मतदान, अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

admin's avatar

Byadmin

Feb 23, 2026

 

 

संजीव सिंह ने झरिया के बोरागढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 3 पर पहुंचकर अपना मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। संजीव सिंह ने आम मतदाताओं की तरह पंक्ति में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने झरिया सहित पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, ताकि मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व का चयन हो सके।

 

उन्होंने कहा, “आपका एक वोट धनबाद के भविष्य की दिशा तय करेगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी आवश्यक है।”

 

मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों में उत्साह देखा गया, वहीं प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *