• Tue. Feb 17th, 2026

झरिया के बोरागढ़ मे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 28, 2026

 

झरिया । बोर्रागढ डब्ल्यू आर सीए खेल मैदान में युवा विकास मंच (बीपीएल) क्लब द्वारा टेनिस वाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । खेल का उद्घाटन बोर्रागढ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह एवं युवा विकास मंच के अध्यक्ष रोहित सिंह ने फीता काटकर एवं गुबारा उडाकर किया । इस दौरान पुष्पाराज क्लब ने टास जीत कर पहले बलेबाजी करने का फैसला लिया । जिसके जवाब में धनबाद क्लब ने पहले मैच में फिल्डिंग किया ।

खेल में अभी तक कुल 19 टीमे अपनी नामांकन कराया है। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 25 हजार नगद एवं बडा ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 15 हजार नगद एक ट्राफी उपहार स्वरूप दिया जायेगा।

उद्घाटन के दौरान ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । इस दौरान श्री सिंह ने कहाकि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए । खेल से आपसी मतभेद, द्वेष का अंत होने के साथ नये आपसी भाईचारा का शुरुआत होती है। साथ ही खेल से जहां युवाओं के बीच एक नयी सोच का जन्म होने साथ शारीरिक विकास का नयी उर्जा का संचार होती ।

वही युवा विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहाकि बोर्रागढ खेल मैदान में आयोजित खेल से जहां बच्चों में नयी सोच जन्म लिया वही सामजिक एकजुटता बनाने में बल मिलेगा। कार्यक्रम आयोजन समिति में विकाश मंच के सदस्य संजय सिंह , अनुराग सिंह (दीपू ) टीटू सिंह , धीरज कुमार , साजन कुमार , मोहन कुमार , मुन्ना यादव , राजन कुमार , चन्दन कुमार , रवि पांडेय।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *