
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। नगर निगम का चुनावी सरगर्मी काफी तेज गति से बढ़ रही है। वहीं लोगों की ज्वलन्त मुद्दों को लेकर आई वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रत्याशी सुनैना पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा पूर्व में मेरी दिवंगत माता सावित्री देवी दो बार इस वार्ड में पार्षद रही और करोनाकाल में जनता की सेवा करते हुए कोरोना से ग्रसित होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने कार्यकाल में विकाश का बहुत सारे कार्य किया करकेंद पार्क का जन्मोत्थर विभिन्न इलाकों में पीसीसी सड़क रोड नाली,शौचालय,राशन कार्ड,वृद्धा/विधवा पेंशन जैसे सारे कार्य

किया। मेरी माता जी का एक सपना था कि वह अपने क्षेत्र में एक विवाह भवन का निर्माण कराएं जिससे समाज मे वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों को सुविधा हो सके जो कि उनके मृत्यु के बाद उनका सपना अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि मेरी जीत के बाद मेरी प्राथमिकता विवाह भवन का निर्माण कराना खटाल में नालियां बनवाना,स्ट्रीट लाईट लगाना और कुछ जगहों पर पेवर ब्लॉक लगाना तथा झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन करने वाले दबे कुचले लोगों का विकाश करना और उन्हें जागरूक करना। उन्होंने कहा कि आज वार्ड नंबर 9 में प्रदूषण की बहुत बड़ी समस्या है। आसपास आउटसोर्सिंग कंपनी संचालित है प्रदूषण फैल रही है और बीसीसीएल प्रबंधन गहरी निद्रा में लीन है। प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी माइंस के खनन स्थल से लेकर औबी डंप तक नियमित पानी का छिड़काव करवाने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन,डीजीएमएस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्राचार करुँगी,और सुबह शाम क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाऊंगी हर घर में पेयजल के अधूरे कार्य को जल्द से
जल्द पूरा करवाऊंगी साथ ही मैं अपने वार्ड के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नियमानुसार 75% रोजगार आउटसोर्सिंग कंपनियों में दिलाऊंगी। और शिक्षा ग्रहण कर रही छात्र छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग एवं महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र भवन का निर्माण करूंगी। उन्होंने अपनी वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा की कुछ शरारती तत्व के लोग मेरे खिलाफ लोगों के बीच भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि मैं जीत कर कहां रहूंगी तो मैं आप सभी को यह वचन देकर बताना चाहती हूं
कि मैं वार्ड नंबर 9 की बेटी हूं और आपके बीच यही रहूंगी यह चुनाव मुझे वार्ड की जनता लाडवा रही है मैं अपने इस परिवार को छोड़कर कहीं नही जाऊंगी मैं अपनी नौकरी छोड़कर अपने परिवार के बीच निस्वार्थ आई हूं और अपने परिवार (वार्ड) की सेवा के लिए मैं अपना पूरा जीवन यहीं वार्ड नंबर 9 की जनता को ही समर्पित करूंगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुर्तजा अंसारी आनंद खंडेलवाल सुभाष पासवान मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश पासवान बी डी सिंह रवि यादव आर्यन यादव अनिरुद्ध पासवान आलोक साव राजेश भारती नरेश भारती सनी कुमार उदय सुंदर बाबू वर्मा फ्रेंड्स ग्रुप बजरंगी तिवारी अनिल सिंह जितेंद्र साहू सोनम पासवान आशा देवी मंजू देवी मुन्नी खातून रेणु देवी विभा देवी रंजू देवी सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
