• Mon. Feb 16th, 2026

जेपीएससी में संकल्प जैन और निधि अग्रवाल की सफलता, मारवाड़ी युवा मंच ने किया सम्मान

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

हजारीबाग: मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग शाखा द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले संकल्प जैन के निवास स्थान मुनका बगीचा गली स्थित उनके निवास स्थान पहुंचकर सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया।

संकल्प जैन ने जेपीएससी परीक्षा में 48वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हजारीबाग और मारवाड़ी समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प को मोमेंटो, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

इस दौरान संकल्प जैन के साथ मंच के सदस्यों की लगभग 45 मिनट की बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी, दैनिक दिनचर्या, आत्मविश्वास बनाए रखने के उपाय, तथा कठिन परिस्थितियों में दृढ़ रहने की प्रेरणात्मक बातें साझा कीं। संकल्प ने बताया की यह सफलता आसान नहीं थी, लेकिन परिवार के सहयोग, सेल्फ डिफेंस और निरंतर परिश्रम के बल पर उन्होंने यह लक्ष्य प्राप्त किया। साथ ही बताया की ट्यूशन नहीं करती थे सेल्फ स्टडी के माध्यम से पढ़ाई करते थे। इस अवसर पर उनके परिवारजन दादी, माता-पिता एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनके चेहरे पर अपने पुत्र की उपलब्धि को लेकर गर्व और आनंद साफ झलक रहा था। पूरा वातावरण अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनिकेत जैन ने इस अवसर पर कहा की मारवाड़ी समाज के युवाओं की इस प्रकार की सफलता न केवल समाज का गौरव बढ़ाती है,

बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती है। संकल्प जैन और निधि अग्रवाल की यह यात्रा हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो कड़ी मेहनत और संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मंच के सचिव लखन खण्डेलवाल ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाज के प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करता रहा है। संकल्प जैन एवं निधि अग्रवाल की यह उपलब्धि यह दर्शाती है की निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्यों ने संकल्प को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाइयाँ दी।
मंच के कोषाध्यक्ष सीए बादल गोयल ने कहा की जिस तरह आपका नाम संकल्प है, उसी प्रकार जीवन में भी आप संकल्पबद्ध होकर समाज व देश सेवा में अपना योगदान दें, यही हमारी शुभकामना है इसके अतिरिक्त मंच ने फोन के माध्यम से झारखंड पीसीएस में 18वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी बनी हजारीबाग की बेटी निधि अग्रवाल को भी हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वर्तमान समय में निधि हजारीबाग में उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी यह ऐतिहासिक सफलता पूरे हजारीबाग का गौरव बढ़ाने वाली है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और निधि की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी। मारवाड़ी युवा मंच संकल्प जैन और निधि अग्रवाल दोनों की उपलब्धियों पर गौरव अनुभव करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। मौके पर अध्यक्ष अनिकेत जैन, सचिव लखन खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष सीए बादल गोयल, सौरव गोयल एवं सचिन खण्डेलवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *