• Sat. Mar 7th, 2026

जेएलकेएम का थाना परिसर पर धरना प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Dec 15, 2025

 

नावाडीह/ बेरमो

बोकारो जिला के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, चोरी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर को थाना परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 7 सूत्री मांग पत्र पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार को सौंपा।

 

धरना का नेतृत्व कर रहे डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रतिनिधि खगेंद्र महतो ने बताया कि क्षेत्र में कई माह से अपराध बढ़ गया है। घरों में चोरी और बाइक चोरी की कई घटनाएं घट चुकी हैं। थाना में शिकायत दर्ज करवाने आने वाले ग्रामीणों की शिकायत नहीं सुनी जाती। उन्होंने थाना के एक चालक को भी हटाने की मांग की।

 

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने धरना पर बैठे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं के मांग पत्र को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद अनिश्चि कालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर देवनारायण महतो, विजय तुरी, मधुकर आनन्द, जानकी महतो, लीडर महतो, संतोष महतो, खुबलाल महतो, सचिन महतो, मनोज महतो, लालमोहन तुरी, रेवतलाल महतो, दिनेश सिंह, कपिल महतो, जलेश्वर साव, नीरज महतो, दिनेश महतो, वकिल महतो, ललन तुरी, प्रेम कुमार, मानकी साव आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *