• Fri. Mar 6th, 2026

जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Dec 14, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो जिला अंधापन नियंत्रण समिति सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो की ओर से बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर एफ पंचायत सचिवालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया गया। शिविर में बोकारो थर्मल सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लगभग 42 महिला एवं पुरुष मरीजों का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया।

जिसमें से 19 महिला एवं पुरुषों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। जिनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन आज ही रविवार को हाजी एआर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा में किया जाएगा। जहां रहने खाने सहित मरीजों पर होने वाली सारी खर्च निःशुल्क होगें। मरीजों का जांच डॉ.आरोफिल,

कैंप प्रबंधक ताहिर, नर्स तेजस्विनी, लैब तकनीशियन बिनोद कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे। मौके पर जिप सदस्य शहजादी बानो, मुखिया कविता कुमारी, उप मुखिया शिव नाथ सोनी, वार्ड सदस्य लक्ष्मण गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि दीपक रजक, अमेरिका पासवान, बसंत यादव, चंद्रिका रजक, विधिक व्यवस्था केंद्र की नीलम कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *