
बोकारो, झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

झारखण्ड के बोकारो जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर स्वर्णिम नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया पांडेय को मुस्लिम समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि आरिफ खान तथा सरकार, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार ने संयुक्त रूप से श्रीमती माया पांडेय को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा समिति के अध्यक्ष अव्धेश सिंह, विकास सिंह के साथ-साथ सोनी कुमारी, रीता कुमारी, ममता कुमारी, नीलम कुमारी, शांति कुमारी, राकेश कुमार, रंजू कुमारी, मंजू कुमारी, आयसा कुमारी, अंजलि कुमारी,सतेंद्र बाउंसर सर्विस बोकारो

समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। रामनवमी शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री राम के नारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही विभिन्न झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
