• Sat. Feb 21st, 2026

जमीन को लेकर सीओ कार्यालय में बहस

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2025

 

 

बलियापुर: आमझर गांव के कब्रिस्तान के समीप पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर के संचालक पूर्व विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी भाजपा नेत्री तारा देवी की जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस सिलसिले में बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मामले की निष्पादन के लिए दोनों पक्षों को नोटिस कर अंचल कार्यालय में बुलाया गया था।

 

बैठक में पूर्व विधायक श्री महतो की पत्नी तारा देवी ने कालेज के पीछे स्थित उपरोक्त जमीन से संबंधित अपना कागजात बलियापुर सीओ को सौंपते हुए उसे अपनी जमीन बताया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि उपरोक्त भूमि पर उनके पूर्वजों के कब्र हैं।

 

वे लोग उसे कब्रिस्तान की जमीन बता रहे हैं। दोनों पक्षों में बैठक के दौरान बहस भी हुई। बलियापुर सीओ श्री सिंह के पहल पर दोनों पक्षों को तत्काल समझा बुझाकर शांत कराया। श्री सिंह ने कहा कि शनिवार को उक्त जमीन में पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। भाजपा नेत्री द्वारा दिए गए जमीन के कागजात के मुताबिक  उक्त जमीन उसकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *