
जमशेदपुर श्री गौरी युवाजना संघम के द्वारा किताडीह गौरी मंदिर में चल रहे गौरी पूजा महोत्सव के अंतर्गत 47वें कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 महिलाओं ने उपवास रह कर अपने पति के दीर्घ आयु की कामना एवं संपूर्ण परिवार की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना में भाग लिया। संघम की महिला मंडली की अध्यक्ष के पद्मावती, महासचिव वाई शोभा, मंजू, पी पद्मा, एम भारती, वाई देवी और अन्य महिलाओं के साथ मिल कर मां गौरी को मिठाई एवं अन्य व्यंजन सगून स्वरूप भेट चढ़ाया गया। यहां संघम द्वारा कुमकुम पूजन के लिए महिलाओं को थाली (थाली में पान पत्ता, सुपारी, केला, नारियल, भगवान की तस्वीर, हल्दी, कुमकुम, चंदन, कपुर, ब्लाज पीस, अगरबत्ती मिट्टी का दीया आदि) उपलब्ध कराई गई थी। यहां पुरोहित रवि कुमार द्वारा पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा के पश्चात सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के तेलुगु संस्थानों से गणमान्य लोगों ने भी शिरकत किया। प्रमुखता से एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, आंध्र भक्त श्री राम मंदिर के अध्यक्ष वी डी गोपाल कुमकुम पूजा का साक्षी बने। साथ ही साथ श्रीश्री बाल गणपति विलास कमेटी कदमा के महासचिव अंजी राव, कार्तिक, कृष्ण कुमार, एम शिवमणि, कमलेश आदि ने शिरकत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री बी बालाजी राव ने सभी कमिटी मेंबरों एवं आफिस बियरर्स और सभी अन्य लोगों को जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पूजा का सफलता पूर्वक आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। महासचिव के रामकृष्ण ने बुधवार को मां गौरी विसर्जन शांति पूर्वक संचालन का आश्वासन देते हुए सभी से सहयोग का निवेदन किया। चार दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में संघम के बी लक्ष्मी नारायण, एन श्रीनिवास राव, एसवीएस नारायण, पी उमा शंकर, पी रमना मूर्ति, बी श्रेस गिरी, के श्याम, एम शंकर राव, बी हेमंत समेत कई सदस्य योगदान दे रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
