• Thu. Feb 12th, 2026

छोटे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मांगा आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Feb 12, 2026

 

धनबाद : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने गुरुवार को जोड़ा फाटक स्थित छोटे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने धनबाद जिले की सुख-समृद्धि और शांति के लिए अरदास की तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद संजीव सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात कर मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। प्रत्याशी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे ठोस कार्ययोजना के साथ चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संजीव सिंह ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज दिखी और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *