• Mon. Feb 16th, 2026

छात्रों को किया गया ट्रैफिक नियम व साइबर अपराध के प्रति जागरूक

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

भूली। झारखंड लोक कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को एहसान आलम इंटर कॉलेज में पुलिस छात्र छात्राओं के बीच साइबर एवं ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एस एस पी धनबाद प्रभात कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम , भूली ओ पी प्रभारी अभिनव कुमार शामिल हुए। अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मौके पर एस एस पी धनबाद प्रभात कुमार ने छात्रों को बढ़ते साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और भविष्य में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

ट्रैफिक डी एस पी अरविन्द कुमार सिंह ने ट्रैफिक नियमों को लेकर बताया कि वाहन नशे में न चलाएं, मोटरसाइकिल वाहन चलते समय हेलमेट लगाए, कार में सीट बेल्ट लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करे । सड़क दुर्घटना होने पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को तत्काल सूचित करें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करें। घायल को अस्पताल पहुंचाएं। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस आपका सहयोग करेगी।

डी एस पी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने साइबर क्राइम को लेकर कहा कि सोशल मीडिया द्वारा आए किसी भी लिंक को क्लिक न करे ज्यादा से ज्यादा अपने मोबाइल फोन में अपनी तस्वीरें था डिटेल न रखे इससे सतर्क रहने की जरूरत है। डिजिटल अरेस्ट या अन्य प्रकार की बातों में अपराधी झांसा देकर डिटेल लेते हैं और अपराध की घटना को अंजाम देते हैं। इसे जागरूक होकर ही हराया जा सकता है।
कार्यक्रम में झारखंड लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष मो असगर, सुबोल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह सहित कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने ट्रैफिक नियम पालन करने और साइबर अपराध से लड़ने को लेकर शपथ लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *