• Sun. Mar 1st, 2026

चार वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

चाईबासा : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुंटपानी से लापता चार वर्षीय बालक निर्मल हेम्ब्रम की हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को ग्राम खुंटपानी निवासी बालेना हेम्ब्रम ने अपने चार वर्षीय पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण से संबंधित लिखित आवेदन मुफ्फसिल थाना में दिया था।

आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में आरोपी देवेन्द्र बोदरा (निवासी – इचीडा, टोला उलीडीह) को गिरफ्तार कर लिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *