• Mon. Mar 2nd, 2026

चाईबासा सदर अस्पताल में होली पर रहेंगे नेत्र विशेषज्ञ: त्रिशानु राय की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया प्रतिनियुक्ति आदेश।

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

 

चाईबासा : रंगोत्सव होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा के आपात्तकालिन कक्ष में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , प०सिंहभूम को पत्र लिखा था ।

लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा था कि होली के दिन लगभग सभी निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते है। रंगों का त्योहार होली होने के कारण रंग खेलते वक्त किसी कारणवश आँखों में चले जाने की स्थिति में उपचार / चिकित्सा की नितांत आवश्यकता पड़ती है , नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपलब्ध होने के कारण स्थानीय लोगों को दो-चार होकर अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है ,

त्रिशानु राय ने जनहित मांग किया था कि होली के दिन विशेषकर चार मार्च 2026 को प०सिंहभूम जिला मुख्यालय सदर अस्पताल ,चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक आदि की प्रतिनियुक्ति जनहित में की जाए ताकि किसी के आँखों में रंग चले जाने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा / उपचार यहाँ हो पाए ।

त्रिशानु राय के मांग पर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ,प०सिंहभूम ने सोमवार को पत्र निर्गत कर होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा के आपात्तकालिन कक्ष में नेत्र चिकित्सक तथा नेत्र सहायक की प्रतिनियुक्ति किया है । होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा के आपातकालिन कक्ष में सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ०सेलिन सोसन टोपनो , डॉ० मनोज कुमार मुंडा तथा नेत्र सहायक कविता महतो , रमन कुमार मौजूद रहेंगे ।

पत्र की प्रतिलिपि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , उपाधीक्षक , सदर अस्पताल चाईबासा , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, तथा त्रिशानु राय को सूचनार्थ प्रेषित किया गया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *