• Fri. Feb 27th, 2026

चाईबासा में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न, 27 फरवरी को होगी मतगणना

admin's avatar

Byadmin

Feb 26, 2026

 

चाईबासा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत आज जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय में मतगणना कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू तथा सामान्य प्रेक्षक श्री एजाज़ अनवर ने भाग लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक-आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, स्थापना उपसमाहर्ता श्री कुमार हर्ष,

जिला शिक्षा अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान आगामी 27 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से महिला कॉलेज, चाईबासा में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में संपन्न चुनाव के उपरांत होने वाली मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त कुल 168 मतगणना कर्मियों (रिजर्व सहित) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कर्मियों को मतगणना टेबल पर प्राप्त मत पेटिकाओं को प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं के समक्ष प्रदर्शित करने, सील खोलने की प्रक्रिया, मतपत्रों का पृथक्करण, मतों की गिनती तथा प्रपत्र संधारण सहित सभी दायित्वों की बिंदुवार जानकारी दी गई। अधिकारियों ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा मतगणना को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *