
. रविवार के दिन चाईबासा जिला स्कूल के समीप स्टेशन कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माता जी और गायत्री माता के सूक्ष्म संरक्षण में पञ्च कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ आरंभ होने से पहले मौसम की प्रतिकूलता ने सबों को असमंजस में डाल दिया लेकिन थोड़ी ही देर में गुरुदेव की कृपा ऐसी बरसने लगी कि श्रद्धालु धन्य हो गए।

सारा वातावरण एकदम शांत स्निग्ध और मनोहारी प्रतीत होने लगा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी तन्मयता से बड़े भक्तिभाव से हवन यज्ञ संपन्न किया।

आज गायत्री शक्तिपीठ टुंगरी की एक बहन अंजू देवगन दीदी का जन्मदिवस है। सभी बहनों ने अंजू दीदी के ऊपर आशीर्वादों की बरसात की और उसके सुखमय जीवन की कामना की।
यज्ञकार्य में उपस्थित सभी भाई बहनों को शारदा दीदी की ओर से प्रज्ञा अभियान पत्रिका का वितरण किया गया।
यज्ञकार्य संपादित कराने वाली टोली में प्रो डॉ शशिलता, किरण शर्मा दीदी, परिणीता दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, शेष बहनों का भी यथोचित योगदान रहा।सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रूपा दीदी की थी, इन्होंने पूरी कॉलोनी को जोड़ने का कार्य किया था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
