
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में आज दो जगह से अलग अलग अखाड़ा द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया । चांडिल स्टेशन ओल्ड पेट्रोल पंप बजरंग दल अखाड़ा ओर चांडिल हाटतोला बजरंगबली मंदिर से निकला गया ।

चांडिल बाज़ार-बस स्टैंड-डैम रोड-तांतीबांध तक जयघोष के बीच भ्रमण किया गया। युवाओं ने लाठी-तलवार-भाला, अग्निखेल, ट्यूबलाईट जुगलबंदी जैसे करतब दिखाए पूरा क्षेत्र भक्तिमय।कड़ी सुरक्षा के बीच दो अखाड़ा सदस्य द्वारा निकला गया ।

श्री श्री बजरंग दल आखाड़ा चांडिल हाटतोला के द्वारा रविवार को रामनवमी का विसर्जन जुलूस निकाला गया. विसर्जन जुलूस चांडिल बाजार हाटतोला स्थित बजरंगबली मंदिर से जुलूस निकाली गयी. इस दौरान पूर क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. महावीरी झंडों के साथ युवाओं की टोली जय श्रीराम व जय बजरंग का उदघोष करते हुए पूरे चांडिल बाजार,
बस स्टैंड, डैम रोड, तांतीबांध क्षेत्र का भ्रमण किया. वही जुलूस के दौरान रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पूरे चांडिल बाजार में आकर्षक करतब भी दिखाये गये. कोई लाठी, तो कोई तलवार, भाला आदि औजारों के साथ करतब दिया. युवाओं ने तलवार व लाठी भांजने के साथ साथ फ्यूज ट्यूब लाईट से खेल, मुंह से आग निकालने का खेल सहित कई करतब दिखाए.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
