• Fri. Mar 13th, 2026

चांडिल में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 7, 2025

 

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग एन एच 33 स्थित चिलगु -सहारबेरा सड़क हादसा में घाटशिला के एक प्रकाश चंद्रा पाल सुरदा मुसाबनी को गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक मोटरसाइकिल सवार प्रकाश पाल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।उसे एमजीएम हॉस्पिटल भेजा गया ।

राहगीर ओर आमजनता कहना है कि विगत नौ माह से चिलगु- शहरबेड़ा के पास सड़क को वन-वे कर दिया गया है, जिसके कारण मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर दो-तीन दिन में कोई न कोई सड़क दुर्घटना में जख्मी हो जाते । जिससे राहगीरों में भय का माहौल है। साथ ही एन एच आई के प्रति नाराजगी देख गया ।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश महतो ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और वन-वे को लेकर पुनर्विचार करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *