• Tue. Feb 17th, 2026

चड़कमारा गाँव के राधा कृष्ण मंदिर वार्षिकोत्सव सह सौलह प्रहर हरिनाम कीर्तन 2 मार्च से शुरू

admin's avatar

Byadmin

Feb 17, 2026

*

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरी पंचायत के चड़कमारा गांव में राधा कृष्ण मंदिर के वार्षिक उत्सव लोगो के द्वारा धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आगामी 2 मार्च 2026 को मंदिर परिसर मे वार्षिक पूजा भव्य रूप से मनाया जायेगा. इस संदर्भ मे पूजा कमेटी के सदस्यो की ओर से तैयारी भी जोरो से की जा रही है.कई वर्षों से लोगो के धार्मिक आस्था का केन्द्र बना हुआ है. यहां आस पास के गांवो सहित दूर-दूर तक के श्रद्वालु पूजा अर्चना पहुंचते है।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 2 मार्च को वार्षिक प्रतिष्ठा सह अधिवास होगा, जबकि 3 मार्च से हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ होगा। जबकि संकीर्तन के अंतिम दिन 5 ‌‌‌‌मार्च को दधि महोत्सव के साथ समापन होगा।ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल व स्थानीय कीर्तन मंडली कीर्तन करेगी। पश्चिम बंगाल के कलाकार लीला कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

इस आयोजन सफल बनाने में कमिटी के सदस्य बुबुन पैड़ा, विकास पात्र,अभिजीत मंडल,शिवशंकर घोष,मनोज पात्र, अभिजीत पात्र, अमित पैड़ा, नीतीश पात्र, पोल्टू घोष, मनोज पात्र, मानस पैड़ा, मधु प्रधान, कृष्णा मंडल, राजेश बेरा, शिबू मंडल, संजीव मंडल, सोमनाथ धाड़ा, रसिक पैड़ा, धरमा तामाड़िया समेत आदि जुटे हुए हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *