• Tue. Apr 14th, 2026

चक्रधरपुर: सघन टिकट जांच अभियान में 284 मामले दर्ज, ₹2.34 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर :दक्षिण पूर्वी रेलवे,ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और अधिकृत टिकटिंग सुविधाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चक्रधरपुर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा, राजखरसावां, बामरा, पानपोश, बोंडामुंडा, राजगंगपुर और बारबिल समेत मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों को कवर किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से टिकट जांच कर्मियों की टीमों को व्यापक रूप से तैनात किया गया ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो।

 

जांच के दौरान बिना टिकट व अनियमित यात्रा के कुल 284 मामले पकड़े गए। दोषियों से दंडस्वरूप ₹2,34,320 की राशि वसूल की गई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर भी नियमानुसार जुर्माना लिया गया।

 

रेलवे ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करना, राजस्व हानि रोकना और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करना है। मंडल में ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *