• Mon. Mar 2nd, 2026

चक्रधरपुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Mar 1, 2026

 

 

चक्रधरपुर : होली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को चक्रधरपुर थाना परिसर सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने की। बैठक में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सीआई, विद्युत विभाग के एसडीओ भामा टुडू, चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर परिषद प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद उपस्थित सभी लोगों ने अबीर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी l

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर रोक लगाना रहा। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और किसी पर जबरन रंग न डाला जाए। जानबूझकर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि किसी भी छोटी-बड़ी समस्या को आपसी संवाद और समझदारी से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर थाना, नगर परिषद या संबंधित विभाग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है और शहरवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं ल

 

बैठक में विजय अग्रवाल ने जानकारी दी गई कि 2 मार्च की रात्रि 1 बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण होली नहीं मनाई जाएगी और रंगों का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा।

 

बैठक में जेएलएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, संजय पासवान, अनवर खान, विजय सुम्बरुई, वेंकेट राव, अनिल, दीपक गुप्ता, विजय अग्रवाल, बाप्पी, बैरम खान, शहजाद मंजहर, राजा प्रसाद, राजेश रवानी, सन्नी खान,

विश्वाजीत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *