• Fri. Feb 27th, 2026

चक्रधरपुर में युवक की हत्या का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बदले की भावना में घटना को दिया था अंजाम

admin's avatar

Byadmin

Feb 26, 2026

 

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर निवासी 24 वर्षीय युवक राज तांती की धारदार हथियार से हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शीतला मंदिर निवासी राज तांती पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की मां के लिखित आवेदन के आधार पर चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 26/2026 दिनांक 26.02.2026 धारा 103/3(5) बीएनएस-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

 

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी गुड्डू उर्फ राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना से एक दिन पूर्व मृतक और उसके साथियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनकर मारपीट की गई थी। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे नाली से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा कागज तथा घटना के समय पहना गया जींस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *