• Mon. Mar 23rd, 2026

चक्रधरपुर पुलिस की तत्परता से गुम हुआ मासूम सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

admin's avatar

Byadmin

Mar 23, 2026

 

चक्रधरपुर क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज दिनांक 22 मार्च 2026 को जार्की सिमलबाद, केरा निवासी राजेश कंडेयांग ( जन्म : 22.10.2018) के गुम होने की सूचना मिली थी, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल बन गया था। हालांकि, चक्रधरपुर थाना (CKP थाना) की तत्परता और सक्रिय प्रयासों के चलते बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

 

बच्चे के पिता: विजय कंडेयांग

माता: दशमा कंडेयांग

पता: जार्की सिमलबाद, केरा, केराखास (पिन-833102)

 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार की सराहना की है एवं धन्यवाद किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *