• Sat. Mar 28th, 2026

गोविंदपुर में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी, आकर्षक झांकियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

admin's avatar

Byadmin

Mar 28, 2026

गोविंदपुर । गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न अखाड़ा दलों ने आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की। वाणी मंदिर लाल बाजार अखाड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर राफेल विमान को दर्शाया।

रडार सिस्टम के पीछे राफेल आकर्षण का केंद्र रहा। यहां झांकी का उद्घाटन भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल ने किया । मौके पर अखाड़ा समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया । गोविंदपुर बीच बाजार में बजरंगबली, शिवा एवं नदी की झांकी निकाली गयी। अन्य अखाड़ा दलों ने राम, लक्ष्मण सीता एवं हनुमान की झांकी निकाली।

इस दौरान खिलाड़ियों ने शस्त्र प्रदर्शन किया। ठाकुरबाड़ी, ऊपर बाजार तथा गांव भीतर से भी आकर्षक जुलूस निकाला गया। गांव भीतर की झांकी सराहनीय थी।

आमाघाटा, खिलकनाली, हरिला जोड़ी मंदिर रंगडीह, महुबनी, बागसुमा, बहादुरपुर, देवली, रतनपुर आदि क्षेत्रों से भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती, सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत एवं पूरी टीम सक्रिय थी। मंडल डेकोरेटर में पेयजल शरबत की व्यवस्था की थी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *