
बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ई पंचायत सचिवालय भवन में गोविंदपुर मूल विस्थापित समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसका अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नागेश्वर महतो ने किया। नागेश्वर महतो ने कहा कि डीवीसी एवं सीसीएल में जितना भी आउटसोर्सिंग कंपनी आता हैं। कंपनी में तो सिर्फ गोविंदपुर विस्थापितों का नाम का इस्तमाल किया जाता हैं। लेकिन हमलोगों को कोई अधिकार नहीं मिलता हैं।

इसलिए हमलोगों ने गोविंदपुर मूल विस्थापित समिति का पुनर्गठन गठन किया है। और कमिटी का विस्तार करते हुए सर्व सहमति से पदाधिकारियों का चयन भी किया गया हैं। जिसमें अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, उपाध्यक्ष जालेश्वर महतो, सचिव महेश महतो,

सहसचिव ज्ञानदीप महतो, कोषाध्यक्ष सुरेश महतो, संगठन सचिव पंसस प्रतिनिधि सुनील महतो, मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार महतो सहित कार्यकरणी सदस्यों में द्वारका महतो, राजेंद्र पटेल, सुनील महतो, शशिकांत महतो, प्रकाश कुमार महतो, डेगलाल महतो, बाल गोविंद महतो, विनोद महतो, श्यामलाल महतो एवं कौशल कुमार महतो शामिल है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
