• Sun. Apr 12th, 2026

गोविंदपुर एफ पंचायत में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल गोविंदपुर एफ पंचायत अंबेडकर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ग्रामीणों की हीमोग्लोबिन, शूगर, मलेरिया एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य टीम द्वारा उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सुझाव एवं जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से अधिक देखने को मिली, जो स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम मार्था, एमपीडब्ल्यू मुकेश्वर एवं सानू उपस्थित थे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र से मीना देवी और सुशीला देवी ने भी सहयोग प्रदान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *