• Thu. Feb 26th, 2026

गोपीनाथपुर आउटसोर्सिंग कंपनी में मजदूरों की सैलरी के लिए 19 घंटे काम ठप

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2025

 

निरसा: जनता मजदूर संघ के नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में आज गोपीनाथपुर में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने दो महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया। मनोज सिंह ने जनता मजदूर संघ का झंडा लेकर कंपनी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया, जिससे लगभग 19 घंटों तक काम पूरी तरह ठप रहा।

 

जब कंपनी के अधिकारियों ने जनता मजदूर संघ के नेता मनोज सिंह से बात की, तब जाकर मजदूरों ने काम दोबारा शुरू किया। इस संबंध में जनता मजदूर संघ के सचिव मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि मजदूरों की सैलरी को लेकर उन्होंने कई घंटों तक काम बंद रखा था।

 

मनोज सिंह ने आगे बताया कि कंपनी के जीएम अभी छुट्टी पर हैं, लेकिन उनकी एक पदाधिकारी से बात हुई है। अधिकारी ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और आश्वासन दिया है कि सैलरी किसी ‘टेक्निकल फॉल्ट’ की वजह से रुकी हुई थी। अब सभी मजदूरों को जल्द ही उनकी सैलरी मिल जाएगी। इसके अलावा, सिक्योरिटी पेमेंट को लेकर भी बात हुई है और उसे भी मान लिया गया है। मनोज सिंह ने कहा कि जब भी सैलरी मिलेगी, वह सभी मजदूरों को एक साथ दी जाएगी।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *