
नावाडीह तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट

नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट अंतर्गत गोनियाटो पंचायत सचिवालय का उद्धघाटन शनिवार को किया गया | पंचायत सचिवालय का उद्धघाटन नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम ,जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, मुखिया अमृता कुमारी ,पंचायत समिति सदस्य पुष्पा हांसदा ने संयुक्त रूप से किया |

इस अवसर पर बीडीओ प्रशांत हेंब्रम ने कहा कि पंचायत सचिवालय के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी सभी ग्रामीण इस भवन में आकर सरकारी कार्य का लाभ लेंगे | जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू ने कहा कि पंचायत सचिवालय के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है बहुत लंबे वर्षों से गोनियाटो पंचायत में पंचायत सचिवालय नहीं थी|
पहले बहुद्देशीय भवन में सरकारी काम काज चलता था |मुखिया अमृता कुमारी ने कहा कि पंचायत सचिवालय में सभी ग्रामीणों और लाभुकों का सही समय पर काम होगा इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ,मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, वार्ड सदस्य बेबी खातून, फूलचंद मरांडी,
समाजसेवी करनचंद सोरेन टेकलाल महतो ,राजेश तुरी, निर्मल महतो ,श्यामसुंदर महतो, महेंद्र महतो ,सुरेश महतो, जितेंद्र महतो ,कमलेश कुमार, लालधन महतो, निर्मल महतो, आनंदस्वरुप महतो, नारायण ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे |
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
