• Sun. Feb 15th, 2026

गोधर चौहान बस्ती में महिला की आग लगने से शनदेहास्पद मौत

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2025

 

केंदुआ:- केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधर चौहन बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी नागेश्वर चौहन के पुत्र विक्की चौहान की पत्नी विमल देवी की आग लगने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गईं घटना के संबंध में बताया जाता है कि संध्या लगभग 6 बजे घर के अंदर से आग और धुवाँ देखकर परिजन और पडोसी घर के अंदर जाकर देखा तो बिमल देवी बुरी तरह से झूलसी हुई थी।

 

आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही पीड़िता की मौत हो गई मृतका का एक 2 वर्ष की पुत्री है। विक्की चौहान डेकोरेशन का काम करता है।की पत्नी शत प्रतिशत मौके पर ही जल गई थी।

 

घटना की सूचना पाकर केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके को दे दिया गया है। इस घटना क्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *