

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड स्थित गजना धाम में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित गजना महोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को वरीय अधिकारियों की टीम ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण टीम में एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, भूर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, उप समाहर्ता रितेश कुमार, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार, जिला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी, पीईओ कुमार नीरज, बीईओ राजनारायण राय, टंडवा थाना के एसआई रूपेश कुमार एवं संजय कुमार शामिल रहे।अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए जर्मन टेंट पंडाल की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात मुख्य कलाकार भाभ्या पंडित द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।महोत्सव के दूसरे दिन 9 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही अंडर-14 छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान न्यास समिति गजना धाम के अध्यक्ष अवध बिहारी दास सहित भिरगू सिंह, अरुण सिंह, अरुण मेहता, मिथलेश कुमार, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार, इंदल कुमार एवं नाजिर धीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि महोत्सव को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों में भी महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
