• Wed. Feb 11th, 2026

खैरा स्कूल में अधमरा अवस्था मे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के पड़े मिलने से फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

 

केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा सरकारी स्कूल में एक अधेड़ व अज्ञात व्यक्ति अधमरा अवस्था मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि कथित व्यक्ति लाल रंग का टी शर्ट एवं फुलपैंट पहने हुए है उम्र लगभग 55/60 के बीच है के पूरे चेहरे पर कई चोट के निशान है जो खैरा स्कूल में संदिगध अवस्था मे पड़ा था और

उसके टी शर्ट पर जहांतहां खून के धब्बे लगे हुए थे सांसे चल रही थी पर कुछ बोल नही पा रहा था।

वहीं आसपास बोतल के टुकड़े पड़े थे। सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस मौक़े पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए कुस्तौर अस्पताल भेजा गया जहां उपक्रम का अभाव व उसकी गंभीर स्थिति देख एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की शिनाख्त नही हो सकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *