• Sun. Mar 1st, 2026

कोडरमा मे झड़प के बाद पुरे जिले मे इंटरनेट सेवा बंद

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2022

कोडरमा// मरकच्चो में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे. जिसके बाद सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

पूरे इलाके में इंटरनेट सेवा बंद हो जाने से लोग काफी परेशान है. इंटरनेट सेवा एतिहात के तौर पर बंद किया गया है.डीजे बजाने को लेकर हुई थी झड़प।

बता दें कि मरकच्चो में रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गया था. जिसके बाद एक पक्ष के 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

वहीं दूसरी ओर से एक 13 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया था. यह पूरा मामला डीजे बजाने को लेकर हुआ था. जिसके बाद मामला बढ़ते देख पुलिस कप्तान मौका पर पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया.

हालांकि अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है, लेकिन एतिहाद बरतते हुए जिले भर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दी गई है. बता दें कि पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने की भी सख्त मनाई की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *