• Thu. Mar 5th, 2026

केन्द्रीय विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

admin's avatar

Byadmin

Nov 17, 2025

बोकारो थर्मल
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर डीवीसी द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने अपार हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रभात कुमार तथा नृत्य प्रशिक्षक सुनील रविदास के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता हेतु शानदार प्रस्तुति तैयार की। उनकी मेहनत और निर्देशन का ही परिणाम है कि विद्यालय को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें प्रातःकालीन सभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ.डे ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन बच्चों की मेहनत और समर्पण से सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *