• Sat. Feb 14th, 2026

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा दसवीं का आशीर्वाद समारोह संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

 

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार, 07 फरवरी 2025 को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आशीर्वाद समारोह सह प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात् डॉ. डे एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान राकेश पाठक ने सीबीएसई परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। स्वाति मलिका कुजुर ने अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं ऋजु सिंह ने परीक्षा तनाव प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। दिव्या सरोज एवं सना परवीन ने समय प्रबंधन के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बी. आर. डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए तथा अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। उन्होंने पौष्टिक भोजन लेने, समय प्रबंधन एवं लेखन कौशल पर विशेष ध्यान देने और पूरे प्रश्न पत्र को सावधानीपूर्वक हल करने की सलाह दी। डॉ. डे ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने आप में विशेष है। अपनी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा में परिश्रम करने से वे अच्छे नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक मोहम्मद इमरान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश पाठक ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप एक कलम एवं चॉकलेट प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *