

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की ओर से पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित क्षेत्र के प्रभावित व आमजनों के साथ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में केंदुआ स्थित हिंदी भवन के समीप जनसंवाद का आयोजन किया गया।

जिसमे गैस रिसाव स्थल की नाजुक स्थिति को देखते हुए असुरक्षित क्षेत्र से लोगों को हटने की सलाह दी गई। वहीं प्रभावितों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन प्रभावितों से बार बार एक ही रट लगा रखी है बेलगढिया जाने का जो संभव नही है
लोगों के साथ बहुत सारी समस्याएं है जैसे रोजगार,बच्चों की शिक्षा,चिकित्सा,बाजार इत्यादि ये सुविधाएं वहां उपलब्ध नही है लोग मुयायना करके भी आ चुके है।
यदि इसी गैस स्थल को किसी तकनीक से दुरस्त कर दी जाए तो बेहतर होगा अन्यथा हमलोग कहीं नही जाने की बातें कही। मौके पर बीसीसीएल प्रबंधन केंदुआडीह पुलिस सीआईएसएफ व पुरुष महिलाएं युवा बच्चे दर्जनों प्रभावित उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
