• Thu. Feb 5th, 2026

कुल्टी – सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज ने सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी को तीन विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया

admin's avatar

Byadmin

Feb 4, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित कुल्टी के किक्रेट मैदान में मगंलवार की देर शाम को संपन्न हुए फाइनल मैच में सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज ने सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी को तीन विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।

यह खेल एसआरबीडब्ल्यूआइपीएल के सीईओ अनिरुद्ध कुमार भारती तथा एसजीडब्ल्यू के ईडी अनिल कुमार के संयोजन में किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। उक्त मैच में सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा मनीष सक्सेना की टीम ने भी खेल में हिस्सा लाया था। जिसको लेकर यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा।

आयोजित फाइनल मैच में 9 विकेट और 30 रन बनाने वाले अरूण चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। 18 बांल पर 55 रन बनाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बिनोद सिंह को मैन ऑफ द मैच का एवार्ड दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का एवार्ड 56 रन बनाने पर रोनी कौशिक को दिया गया। बेहतरीन कमेंट्री कर रहे वसीम, इंपाइरिंग कर रहे जयंत और हष॔ सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने विजेता टीम सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के जीएम उज्जवल मुखर्जी को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम ने ओवर रहते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यह दोस्ताना मैच रोमांच से भरपूर था।

इस दौरान सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के जीएम उज्जवल मुखर्जी ने कहा सीआईएसएफ की टीम का खेल में अनुशासन देखने लायक था और सेल ग्रोथ के खिलाडियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स के जीएम एन ईश्वर, आरएस महावार, अरूप मजूमदार, मानस मित्रा, मुक्तानंद राय समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *