• Sun. Feb 22nd, 2026

कुल्टी – सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन और ठेकेदार प्रतिनिधि के बीच निविदा से संबंधित एक समझौता

admin's avatar

Byadmin

Feb 21, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन और ठेकेदार प्रतिनिधि के बीच बुधवार की देर शाम को निविदा से संबंधित एक समझौता के तहत एक माह के अंदर कुल्टी रेलवे-स्टेशन से लेकर थाना मोड़ तक सड़क मरम्मती का कार्य आरंभ होगा। समझौता के दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार, सीजीएम एस घोष, एजीएम एचआर जेड आदिल, सिविल विभाग से मुक्तानंद राय, पल्लव सेन और ठेकेदार प्रतिनिधि मौजूद थे।

कुल्टी रेलवे-स्टेशन से थाना मोड़ तक जाने वाली लगभग एक किसी की यह सड़क पिछले कई साल से जर्जर अवस्था में थी। जब कि यह सड़क कुल्टी की लाइफ लाइन हैं। आसनसोल, पुरुलिया और धनबाद जाने के लिए यह मुख्य सड़क हैं। शहर से सटकर पांच हाइ स्कूल और लगभग आधा दर्जन फ्री प्राईमरी स्कूल हैं और बगल में ही कुल्टी कालेज होने के अलावा कुल्टी थाना भी हैं। जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि कुल्टी के लोगों के लिए यह सड़क कितनी महत्वपूर्ण हैं। कुल्टी रेलपार के केंदुआ बाजार, लाल बाजार, सियाल डंगाल, बोडरा, दामागोड़िया, पतियाना समेत लगभग एक दर्जन ग्रामीण लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। सड़क बनवाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने कई बार आंदोलन और पत्राचार भी प्रबंधन से किया गया था। स्थानीय विधायक का भी प्रबंधन पर दवाब था।

जिसको लेकर सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी अनिल कुमार सड़क बनवाने को लेकर चिंतित थे और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने घोषणा भी कि थी कि कुल्टी रेलवे-स्टेशन से लेकर थाना मोड़ तक जल्द सड़क मरम्मती कराइ जायेगी। उन्के अथक प्रयास के बाद जल्द ही इस सड़क को नया रूप दिया जायेगा और वर्षा के पहले सड़क बन कर तैयार हो जायेगी।

जिसको लेकर शहर के लोगों में आपार खुशी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *